PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में 19 नवम्बर‚ 2025 को भेजी गयी और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंजतार कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृषि मंत्रालय ने 22वीं किस्त जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके भुगतान की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त होली से पहले आने की सम्भावना है। उम्मीद की जा रही है कि यह किस्त किसानों के खाते में फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana 22nd Kist Kab Aayegi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के करोड़ों किसानों के खाते में सालाना 6000 रूपये की सहायता राशि भेजी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रूपये के अनुसार सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। 21वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 19 नवम्बर 2025 को ट्रान्सफर की गयी थी‚ लेकिन अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।
कृषि मंत्रालय ने 22वीं किस्त जारी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर करने की सारी व्यवस्था हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार यह किस्त होली से पहले आ सकती है। होली 4 मार्च 2026 को है, तो उम्मीद है कि मार्च के पहले हफ्ते में या उससे पहले पैसे आ जाएंगे और चार महीने का समय फरवरी-मार्च में पूरा हो रहा है।
कब आएगी पीएम किसान योजना 22वीं किस्त?
हालांकि, अभी तक कृषि मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 मार्च से पहले यानी 1 से 3 मार्च के बीच पीएन किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Kisht) कि 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। खास बात यह है कि जिन किसानों को 21वीं किस्त किसी तकनीकी समस्या की वजह से नहीं मिली थी, उन्हें अब 4000 रुपये मिल सकते हैं। मतलब पिछली वाली किस्त मिलाकर दोनों किस्तों का पैसा एक साथ आ सकता है‚ लेकिन इसके लिए सभी जरूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए।

PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Installment Date
पीएम किसान योजन की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment Date) होली से पहले ट्रांसफर कर दी जाएगी। 04 मार्च‚ 2026 को होली होने के कारण यह किस्त होली से पहले आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, अभी इस पर कृषि मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पीएम किसान निधि योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जानने के लिए नीचे दिये गये स्टेपस को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस का ऑप्शन पर क्लिक करें।
- वहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
- वहां ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और किस्त का स्टेटस सब दिख जाता है।
- अगर कोई दिक्कत है तो नजदीकी कृषि कार्यालय या जन सुविधा केन्द्र में जाकर मदद ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों के लिए ई-केवाईसी जरूरी
इस योजना में पैसे पाने के लिए किसान को ई-केवाईसी जरूर करानी पड़ती है। आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए और जमीन का रिकॉर्ड भी पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर ई-केवाईसी नहीं हुई तो किस्त नहीं आयेगी या अटक सकती है। इसलिए सभी किसानों को जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लें। यह काम आप खुद से ऑनलाइन pmkisan.gov.in पर या कॉमन सर्विस सेन्टर से आसानी से करा सकते हैं।
PM Kisan Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्चे, बीज-खाद और घर के छोटे-मोटे काम के लिए सहायता प्रदान करना है। इस योजना से देश के करोड़ों किसानों के परिवार को बहुत लाभ मिलता है। सरकार इस योजना का पैसा सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (DBT) के माध्यम से भेजती है।
PM Kisan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों का विवरण नीचे दिया गया है:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान और ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए।
- भूमि दस्तावेज (Land Holding Papers): खसरा/खतौनी की नकल, कृषि योग्य भूमि आपके नाम पर है।
- बैंक खाता पासबुक (Bank Account Passbook): खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर (Mobile Number): आवेदन और OTP के लिए।
- घोषणा पत्र (Declaration): आवेदन के समय।
इसके अलावा महत्वपूर्ण बातें आधार कार्ड में नाम और बैंक खाते में नाम समान होना चाहिए। अपूर्ण आवेदन या गलत दस्तावेज देने पर आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
FAQs: पीएम किसान निधि योजना
PM Kisan Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?
सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
22वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?
PM Kisan Nidhi Yojana के तहत पात्र किसानों को ₹2000 की राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में मिलेगी।
PM Kisan 22nd Installment का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status सेक्शन में आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
किन किसानों को 22वीं किस्त नहीं मिलेगी?
जिन किसानों का e-KYC पूरा नहीं है, बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या जिनका नाम beneficiary list में नहीं है, उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

