RRB Group D Recruitment 2026: 22,195 पद, योग्यता, सैलरी, PET – ऑनलाइन फॉर्म की पूरी जानकारी

RRB Group D Recruitment 2026: दोस्तों, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D के लिए 22000 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि कितने पद निकले हैं‚ क्या योग्यता चाहिए‚ कितनी उम्र होनी चाहिए‚ सैलरी क्या होगी‚ कैसे होगा सिलेक्शन‚ आवेदन की अंतिम तारीख क्या है और आखिरी में वो 5 गलतियाँ जो ज्यादातर लोग करते हैं।

RRB Group D Recruitment 2026: एक नज़र में

नीचे दी गई टेबल में मुख्य जानकारी क्लिक और साफ दी गई है। आपको जल्दी में देखना हो तो यही काफी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
जानकारीविवरण
पद का नामGroup D (Track Maintainer, Helper, Assistant Pointsman, Porter etc.)
कुल पद22,195 (लगभग)
विभागRailway Recruitment Board (RRB)
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास या ITI
आयु सीमा18-33 वर्ष
आवेदन शुरू1 जून 2026 (अनुमानित)
अंतिम तारीख30 जून 2026 (अनुमानित)
आवेदन शुल्क₹500 (Gen/OBC), ₹250 (SC/ST/EWS)
ऑफिशियल वेबसाइटrrb.gov.in

ध्यान दें: ऊपर दी गई तारीखें फिलहाल अनुमानित हैं। जैसे ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन आएगा, हम इसे अपडेट कर देंगे।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

इस भर्ती के बारे में नीचे सभी जरूरी तारीखें दी गयी हैं जो आपके लिए जरूरी हैं। इसे नोट कर लो क्योंकि इसके अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होगी।

कार्यक्रमतिथि (अनुमानित)
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख30 जून 2026
फॉर्म सुधार (Correction) की अंतिम तारीख5 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारीजुलाई 2026 का आखिरी सप्ताह
परीक्षा तिथिअगस्त-सितंबर 2026
रिजल्ट घोषितअक्टूबर-नवंबर 2026

एक सलाह: आखिरी दिन फॉर्म भरने की गलती मत करना। क्योंकि उस दिन सर्वर बहुत व्यस्त होता है इसीलिए मेरी सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन कर लें।

Also Read: CRPF Constable Recruitment 2026: 9195 Tradesman Posts – योग्यता, वेतन‚ ऑनलाइन फॉर्म और तैयारी कैसे करें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Application Fee (आवेदन शुल्क)

नीचे हमने कैटेगरी के अनुसार फीस अलग-अलग बतायी है। नीचे टेबल में सब कुछ साफ़-साफ़ दिया गया है।

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
सामान्य (General / UR)₹500
OBC (NCL)₹500
SC / ST₹250
EWS₹250
सभी महिलाएँ₹250
PwBD (दिव्यांग)₹0 (पूरी छूट)

फीस कैसे जमा कैसे करें? डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से।

बड़ी बातें जो याद रखनी हैं:

  • फीस जमा करने के बाद रसीद (Receipt) जरूर डाउनलोड कर लेना।
  • फीस वापस (Refund) नहीं होती, चाहे फॉर्म सही हो या गलत।
  • अगर फीस कट गई लेकिन फॉर्म जमा नहीं हुआ – तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें।

शैक्षणिक योग्यता (कितनी पढ़ाई चाहिए?)

दोस्तों, इस भर्ती में योग्यता नीचे दी गई है:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • या ITI Certificate (NCVT/SCVT)
  • या National Apprenticeship Certificate (जहाँ लागू हो)

मेरी राय है कि कुछ पदों के लिए अलग योग्यता भी हो सकती है। इसलिए एक बार आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना।

आयु सीमा (Age Limit) और छूट (Relaxation)

RRB Group D में आवेदन करने के लिए आयु सीमा और छूट के बारे में जानकारी नीचे दी गई है:

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु (सामान्य): 33 वर्ष
  3. OBC: 36 वर्ष (3 साल की छूट)
  4. SC/ST: 38 वर्ष (5 साल की छूट)

इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 से जाएगी। सरकारी नियम के अनुसार ही छूट मिलेगी।

RRB Group D Salary 2026 (कितने रुपये मिलेंगे?)

ये जॉब 7th Pay Commission के Level-1 में आती है। नीचे पूरी सैलरी स्ट्रक्चर दी जा रही है।

मद (Component)राशि (₹)
मूल वेतन (Basic Pay)₹18,000
महंगाई भत्ता (DA – 46%)₹8,280
HRA (शहर के हिसाब से)₹1,500 – ₹5,000
TA (लगभग)₹1,350
कुल अनुमानित वेतन₹28,000 – ₹32,000 प्रति माह

इसके अलावा और क्या मिलता है?

  • निःशुल्क रेल यात्रा पास
  • चिकित्सा सुविधा
  • पेंशन / EPS
  • सरकारी क्वार्टर (सीमित)

चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?

RRB Group D में सिलेक्शन स्टेप बाय स्टेप होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को क्रम से समझो:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – सबसे पहले यही होगी।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – क्वालीफाइंग है, लेकिन इसे इग्नोर मत करना।
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV) – सारे सर्टिफिकेट चेक होंगे।
  4. मेडिकल परीक्षण – बिल्कुल अंत में।

मेरा अपना अनुभव: मैंने देखा है कि 40% लोग PET की तैयारी न करके फेल हो जाते हैं। तो कृपया दौड़ और बजन उठाने की प्रैक्टिस करते रहें ताकि आपका फिजिकल भी अच्छा होता रहे।

PET (Physical Efficiency Test) – पुरुष और महिला के लिए अलग मानक

PET के मानक नीचे टेबल में दिए गए हैं।

मदपुरुष (Male)महिला (Female)
1000 मीटर दौड़4 मिनट 15 सेकंड में5 मिनट 40 सेकंड में
वजन उठाना35kg × 100 मीटर20kg × 100 मीटर
ऊंची कूद3 फीट (3 मौके)2.5 फीट (3 मौके)

नोट: सभी उम्मीदवारों को मेरी सलाह है कि उपर दिये गये फिजिकल परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जारी रखें और इसे मजबूत बनायें क्योंकि RRB Group D में भर्ती होने के लिए फिजिकल परीक्षा पास करता भी जरूरी है।

Also Read: UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer Recruitment 2026: 3500+ पद, योग्यता, सैलरी, फिजिकल, ऑनलाइन फॉर्म

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern Overview)

CBT परीक्षा का पैटर्न नीचे टेबल में है। ध्यान से देखो:

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
Mathematics2525
General Science2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness2020
कुल100100
  • कुल समय: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 (हर गलत जवाब पर)

इतना जरूर समझ लेना – स्पीड × एक्यूरेसी ही सफलता की चाबी है।

RRB Group D ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (Step-by-Step)

फॉर्म भरना बिल्कुल आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करो:

RRB Group D Recruitment 2026
  1. RRB की ऑफिशियल वेबसाइट – rrb.gov.in पर जाओ।
  2. “Group D Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करो।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करो।
  4. फॉर्म में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता – सब ध्यान से भरो।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करो।
  6. फीस जमा करो (ऊपर बताई गई)।
  7. फाइनल सबमिट करो और रसीद डाउनलोड कर लो।

सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लेना फिर उसके बाद ही सबमिट करना क्योंकि अगर को छोटी सी भी गलती हो गयी तो आपको आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।

आवेदन करते समय 5 गलतियाँ मत करना (Common Mistakes)

  • जन्मतिथि गलत डालना – डॉक्युमेंट से मेल नहीं खाएगा।
  • फोटो-सिग्नेचर का साइज़ / फॉर्मेट गलत – अपलोड ही नहीं होगा।
  • फीस जमा करके रसीद न डाउनलोड करना – बाद में सबूत नहीं मिलेगा।
  • प्रीव्यू न देखना – छपी हुई गलती बाद में नहीं सुधरेगी।
  • आखिरी दिन फॉर्म भरना – सर्वर हैंग हो जाता है।

RRB Group D की तैयारी कैसे करें? (Tips for Aspirants)

नये लोगों के लिए:

  • पहले 10वीं की Maths और Science दोबारा पढ़ो।
  • रोज़ कम से कम 1 मॉक टेस्ट लगाओ।
  • घंटाभर करंट अफेयर्स जरूर देखो।

जॉब के साथ तैयारी करने वालों के लिए:

  • रोज़ 2-3 घंटे फिक्स करो।
  • हफ्ते में एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दो।
  • PET की प्रैक्टिस सुबह-शाम 15-15 मिनट जरूर करो।

अगर आप RRB Group D भर्ती परीक्षा में पास होना चाहते हैं तो मेरा मानना है कि आप जितनी प्रैक्टिस करेंगे उतनी सफलता के अधिक अवसर मिलेगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या RRB Group D में इंटरव्यू होता है?
A1. नहीं, चयन CBT + PET + DV के आधार पर होता है।

Q2. क्या यह परमानेंट जॉब है?
A2. हाँ, चयन के बाद यह रेलवे की नियमित नौकरी होती है।

Q3. क्या महिलाओं के लिए PET मानक अलग हैं?
A3. हाँ, ऊपर टेबल में दोनों के लिए अलग-अलग दिए गए हैं।

Q4. क्या 12वीं पास 10वीं के बिना आवेदन कर सकता है?
A4. नहीं, 10वीं पास होना अनिवार्य है। 12वीं अतिरिक्त है।

Q5. अगर PET में फेल हो जाऊँ तो क्या होगा?
A5. आप आगे की प्रोसेस में नहीं बैठ पाएँगे।

Q6. क्या कोचिंग के बिना पास किया जा सकता है?
A6. बिल्कुल। यह 10वीं स्तर की परीक्षा है – सिर्फ सही रणनीति चाहिए।

Q7. क्या एक से ज्यादा RRB ज़ोन में अलग-अलग फॉर्म भर सकते हैं?
A7. हाँ, लेकिन हर ज़ोन के लिए अलग से फीस देनी होगी।

सूचना (Disclaimer): यह लेख उपलब्ध अधिसूचना और पिछले भर्ती रुझानों के आधार पर तैयार किया गया है। आवेदन करने से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। हम किसी भी सरकारी संस्था से संबद्ध नहीं हैं।

RRB Group D Recruitment 2026
RRB Group D Recruitment 2026
Author

Surya Rajput

Surya is a recruitment content specialist with 5+ years of experience in government sector job postings. ...Read More

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now